विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, भारत मंडपम, नई दिल्ली में ईशा ठाकुर ने रखा भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का सशक्त दृष्टिकोण
9-12 जनवरी 2026
हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिनिधि, RKMV कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा एवं NSS वॉलंटियर ईशा ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD, 9-12 जनवरी 2025) में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर से चयनित युवा नेतृत्व ने भारत @2047 के विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को साकार करने हेतु अपने विचार और नीतिगत सुझाव साझा किए।
अपनी प्रस्तुति में ईशा ठाकुर ने भारत की सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy) और सॉफ्ट पावर को वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारत की परंपराएँ, लोक संस्कृति, योग, आयुष, भाषाएँ, कला, संगीत और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का दर्शन भारत को दुनिया से जोड़ने की सबसे प्रभावी शक्ति हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक संवाद के जरिए भारत की सॉफ्ट पावर को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती है।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर ईशा ठाकुर की सहभागिता न केवल उनके सामाजिक व बौद्धिक नेतृत्व को दर्शाती है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं की बढ़ती भूमिका और भारत की सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बढ़ते सशक्त कदमों को भी रेखांकित करती है।