Celebrating Teej: Embracing Tradition, Culture & Nature 26th July
राजकीय कन्या महाविद्यालय में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने पौराणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व से जुड़े विविध रंगों को उत्सव के माध्यम से जीवंत किया।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा,
भारत विविधताओं से भरा एक समृद्ध सांस्कृतिक देश है। हरियाली तीज नारी शक्ति, समर्पण, भक्ति और प्रकृति की हरियाली व सौंदर्य का प्रतीक है। हरे वस्त्र, झूले, मेहंदी और लोक गीत इस पर्व की विशेषताएं हैं
डॉ. सक्सेना ने सभी छात्राओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने, उसके संरक्षण का संकल्प लेने और तीज जैसे पर्वों के माध्यम से सर्वांगीण विकास की प्रेरणा देने की बात कही। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि छात्राएं "एक पेड़ मां के नाम" से लगाएं और पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें।
साथ ही, वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
इस अवसर को और भी खास बनाया छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने।
सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों और मेहंदी प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।
मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम किरण
द्वितीय इशिता
तृतीय अलिषा
सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ऐसे आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को न केवल सहेजते हैं, बल्कि छात्राओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।