सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान : 18 फरवरी, 2025
सड़क सुरक्षा क्लब ने महाविद्यालय के परिसर में 18 फरवरी, 2025 को'सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान' कार्यक्रम के अंतर्गत 'भाषण एवं नुक्कड़ नाटक' की प्रस्तुतियों का आयोजन किया। क्लब की सदस्य छात्राओं ने भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
भाषण एवं नुक्कड़ नाटक' के माध्यम से छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के दृश्यों में हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, सड़क पार करते हुए व वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने, नशे में गाड़ी चलाने, ज़ेबरा क्रॉसिंग न करने जैसी लापरवाहियों के गंभीर परिणामों को दिखाया गया।
संवादो व दृश्यों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नाटक के दौरान हास्य और व्यंग्य का भी उपयोग किया गया जिससे गंभीर संदेश और भी रोचक बना।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की 'सड़क सुरक्षा क्लब' की संयोजक डॉ0 प्रतिमा कपूर और समिति सदस्यों के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय परिसर में उपस्थित असंख्य छात्राओं एवं शिक्षकों ने इसे उत्साह पूर्वक देखा और खूब सराहा भी।