रिकांगपिओ में RKMV की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन । 14 सितंबर, 2026
भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 13 सितंबर 2026 को रिकांगपिओ, किन्नौर में राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के 22 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला की छात्राओं ने भाषण, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में भूमिका ने तृतीय स्थान तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। दोनों छात्राओं को 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. बविता ठाकुर भी उपस्थित रहीं। प्राचार्या डॉ अनुरिता सक्सेना एवं महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।